BTSC Recruitment 2025 : आवेदन शुरू, योग्यता व परीक्षा तिथि पढ़े सारी जानकारी और जल्द करें अप्लाई

By: Vicky Kaushal

On: December 23, 2025

BTSC Recruitment 2025
---Advertisement---

Table of Contents

BTSC Recruitment 2025

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। BTSC Recruitment 2025 खेल क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए स्पोर्ट्स ट्रेनर पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसमें पूरे भारत से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर के अंतर्गत कुल 48 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2026 रखी गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष (पद के अनुसार) निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। आगे पोस्ट में पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी गई है।

BTSC Recruitment 2025

BIHAR BTSC Recruitment 2025 – आयु सीमा में छूट

आयु सीमा में छूट: अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विभिन्न वर्गों के लिए आयु सीमा का विवरण नीचे दी गई तालिका में दर्शाया गया है।

वर्ग अधिकतम आयु सीमा
सामान्य (पुरुष) 37 वर्ष
सामान्य (महिला) 40 वर्ष
पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) 40 वर्ष
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) 42 वर्ष
  • दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
  • बिहार सरकार के नियमित संविदा / संविदा कर्मी जो सेवा पूरी कर चुके हैं, उन्हें अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
  • कोई भी अभ्यर्थी आयु सीमा में केवल एक ही प्रकार की छूट का लाभ ले सकेगा।
BTSC Recruitment 2025

BTSC Recruitment 2025 Notification – महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तिथि दिसंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू 22 दिसंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2026
परीक्षा तिथि बाद में सूचित की जाएगी
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि परीक्षा से पहले

BTSC Recruitment 2025 Notification – एप्लीकेशन फीस

वर्ग आवेदन शुल्क
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग ₹600/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (बिहार राज्य) ₹150/-
सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार (बिहार राज्य) ₹150/-
दिव्यांग उम्मीदवार ₹150/-
बिहार राज्य के बाहर के सभी उम्मीदवार ₹600/-

BTSC Recruitment 2025 – चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा विवरण

चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा विवरण : इस भर्ती के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसके माध्यम से मेधा सूची तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा आयोग द्वारा Computer Based Test (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 02 घंटे का समय दिया जाएगा और परीक्षा का कुल अंक 150 होगा। प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। परीक्षा एक से अधिक पालियों में आयोजित होने की स्थिति में Normalization प्रक्रिया अपनाई जाएगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 01 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। परीक्षा का पाठ्यक्रम विभाग द्वारा निर्धारित किया जाएगा, जिसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से प्रकाशित किया जाएगा।

BTSC Recruitment 2025 Apply Online : Click

बिंदु विवरण
चयन का आधार लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर मेधा सूची
परीक्षा का माध्यम कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
प्रश्नों की संख्या 150 प्रश्न
प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ (MCQ)
परीक्षा की भाषा हिंदी एवं अंग्रेजी
परीक्षा अवधि 02 घंटे
कुल अंक 150 अंक
नेगेटिव मार्किंग प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती
सही उत्तर के अंक 01 अंक
Normalization एक से अधिक पालियों में परीक्षा होने पर लागू
पाठ्यक्रम विभाग द्वारा निर्धारित, आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित
परिणाम Normalization के बाद परीक्षा परिणाम घोषित

BTSC Recruitment 2025 – शैक्षणिक योग्यता / पात्रता

पद का नाम कुल पद शैक्षणिक योग्यता / पात्रता
Bihar BTSC Sports Trainer 48 पद
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree)
  • संबंधित खेल विधा में Sports Coaching में डिप्लोमा निम्न में से किसी एक संस्थान से:
    • भारत सरकार (युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय) द्वारा संचालित राष्ट्रीय खेल संस्थान
    • लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान, ग्वालियर
    • नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला
    • UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Post Graduate Diploma in Sports Coaching (PGDSC)
    • या कोई अन्य समकक्ष योग्यता
  • खेल उपलब्धि: संबंधित खेल में निम्न में से कोई एक:
    • ओलंपिक / कॉमनवेल्थ / एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व
    • सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में पदक प्राप्त
    • जूनियर नेशनल चैंपियनशिप / नेशनल यूथ चैंपियनशिप में कम से कम 2 बार भागीदारी
    • इंटर-यूनिवर्सिटी / ऑल इंडिया पुलिस गेम्स / इंटर-रेलवे चैंपियनशिप में कम से कम 3 बार भागीदारी

How to Apply – BTSC Recruitment 2025

रुचि रखने वाले उम्मीदवार जो BTSC पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 22 जनवरी 2026 से पहले अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

  • सीधे आवेदन करने के लिए नीचे “Click Here” लिंक का उपयोग करें, जो Important Link सेक्शन में दिया गया है।
  • वैकल्पिक रूप से, आप BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
  • ध्यान दें कि आवेदन अंतिम तिथि 22 जनवरी 2026 से पहले पूरा किया जाना चाहिए।
  • BTSC Recruitment 2025

OFFICIAL NOTIFICATION

SOME IMPORTANT LINKS

SSC GD 2026 Exam Notification आज जारी | SSC GD Constable Exam पूरी जानकारी

CTET 2026 : ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि व परीक्षा शहर सूचना

DSSSB RECRUITMRNT 2025 : DSSSB में मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू ,दसवीं पास कर सकते है अप्लाई

GSSSB जूनियर फार्मासिस्ट (वर्ग-3) के पदों पर सीधी भर्ती हेतु योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं…

AFCAT last date to apply 2026 | जल्दी फॉर्म भरे और भारतीय वायुसेना का हिस्सा बने…

RRB NTPC inter level exam date 2025 हुई जारी | जल्द Apply करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment