Pariksha Pe Charcha in Hindi
Pariksha Pe Charcha 2025 : भारत के हर छात्र को जिस संवाद का इंतज़ार रहता है, वह फिर से आ गया है — Pariksha Pe Charcha 2025 , माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ!इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल छात्रों से, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों से भी संवाद करेंगे, ताकि वे छात्रों को उनके सपनों और लक्ष्यों को हासिल करने में बेहतर सहयोग और मार्गदर्शन दे सकें। तो फिर सवाल यह है कि Pariksha Pe Charcha 2025 आठवें संस्करण में आप (एक छात्र, अभिभावक या शिक्षक) भाग लेने का अवसर कैसे पा सकते हैं? यह बहुत ही सरल है।
सबसे पहले “Participate Now” बटन पर क्लिक करें।
यह प्रतियोगिता कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए है।
छात्र प्रधानमंत्री जी से अपना सवाल 500 अक्षरों तक लिखकर भेज सकते हैं।
माता-पिता और शिक्षक भी इसमें भाग ले सकते हैं और उनके लिए बनाई गई ऑनलाइन गतिविधियों में अपनी एंट्री दे सकते हैं।

Pariksha Pe Charcha 2025 Participate As :
| श्रेणी | किसके लिए | विवरण |
|---|---|---|
| छात्र (स्वयं भागीदारी) | कक्षा 6 से 12 तक के छात्र | वे छात्र जिनके पास इंटरनेट, ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर है और जो खुद लॉग-इन करके भाग ले सकते हैं |
| शिक्षक | स्कूल शिक्षक | शिक्षक अपने लॉग-इन से कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं |
| छात्र (शिक्षक के माध्यम से भागीदारी) | कक्षा 6 से 12 तक के छात्र | वे छात्र जिनके पास इंटरनेट, ईमेल या मोबाइल नंबर की सुविधा नहीं है, वे शिक्षक के लॉग-इन से भाग ले सकते हैं |
| अभिभावक | कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के माता-पिता | स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता भी इसमें भाग ले सकते हैं |
READ ALSO : MCC NEET UG Counselling for MBBS, BDS & B.Sc. Nursing 2025 Admission Start
Pariksha Pe Charcha 2025 Rewards :
इसमें यह होगा कि MyGov पर होने वाली प्रतियोगिताओं में जो लगभग 2500 छात्र, शिक्षक और अभिभावक चुने जाएंगे, उन्हें शिक्षा मंत्रालय की तरफ से एक PPC किट (Pariksha Pe Charcha Kit) दी जाएगी।
PPC किट में आमतौर पर क्या होता है?
- परीक्षा और पढ़ाई से जुड़ी उपयोगी सामग्री
- प्रेरणादायक संदेश / मोटिवेशनल कंटेंट
- नोटबुक, पेन, डायरी जैसी स्टडी आइटम्स
- परीक्षा के तनाव को कम करने से जुड़े संदेश
फायदा क्या है?
- छात्रों को मोटिवेशन मिलेगा
- पढ़ाई को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा
- परीक्षा को सकारात्मक तरीके से देखने की सीख मिलेगी
Pariksha Pe Charcha 2025 Important Dates :
Start Date – 13th December 2024
End Date – 13th January 2025
Pariksha Pe Charcha 2025 PM मोदी के साथ बनें Exam Warrior :
परीक्षा के डर को हराएँ, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें!
अब आपको प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से सीधे जुड़ने का मौका मिल रहा है।
“मैं एक Exam Warrior हूँ क्योंकि…”
Exam Warriors Module के तहत आप प्रधानमंत्री जी के साथ अपना खास Exam Mantra साझा कर सकते हैं।
बताइए:
- आपको परीक्षा के डर से लड़ने की ताकत क्या देती है?
- आपकी पढ़ाई की खास आदतें (Study Rituals)
- आपकी तैयारी के तरीके
- या कोई भी मंत्र जो आपको परीक्षा में सफल बनाता है
Pariksha Pe Charcha 2025 registration :


सबसे पहले MyGov पोर्टल पर जाएँ
“Participate Now” बटन पर क्लिक करें
अपनी Category (Student / Teacher / Parent) चुनें
ज़रूरी जानकारी भरें
फॉर्म Submit करें